अरबपतियों की रेस: अरबपतियों की रेस मे गौतम अडानी को लगा झटका, दुनिया के शीर्ष अमीरों में सातवें स्थान पर लुढ़के, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर

अरबपतियों की रेस: अरबपतियों की रेस में भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को झटका लगा हैं। टॉप-10 अरबपतियों की सूची में लंबे समय तक पांचवें स्थान पर काबिज रहने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। इस साल कमाई के मामले में दुनिया के शीर्ष अमीरों को पीछे छोड़ने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।

कंपनी के शेयरों में बीते दिनों से लगे लोअर सर्किट ने उनकी संपत्ति को कम कर दिया है। इसका असर ये हुआ कि वह टॉप-10 अरबपतियों की सूची में लंबे समय तक पांचवें स्थान पर काबिज रहने के बाद अब अडानी सातवें स्थान पर खिसक गए। बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 5.84 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 102 अरब डॉलर रह गई है। उनकी जगह लैरी पेज अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-10 सूची में लंबे समय से गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को आई गिरावट के चलते मुकेश अंबानी अब इस सूची से बाहर हो चुके हैं। उनकी संपत्ति 1.87 अरब डॉलर की कमी आई है और इस गिरावट के चलते अंबानी की नेटवर्थ कम होकर 87.7 अरब डॉलर रह गई है।

अन्य अमीरों की बात करें तो एलन मस्क 215 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। जबकि जेफ बेजोस 131 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 122 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बिल गेट्स भी लंबे समय से टॉप-10 सूची में चौके नंबर पर काबिज हैं।जबकि वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर के साथ पांचवें पायदान पर हैं। इसके अलावा लैरी पेज 102 अरब डॉलर के साथ छठे, सग्रेई ब्रिन 98.3 अरब डॉलर के साथ आठवें, स्टीव वाल्मर 90.5 अरब डॉलर के साथ नौवें और लैरी एलिसन 88 अरब डॉली की नेटवर्थ के साथ सूची में दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।