India

राजू श्रीवास्तव: पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार, पीएम मोदी ने फोन पर जाना कॉमेडियन का हाल

राजू श्रीवास्तव: 58 साल के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की जिम में वर्कआउट करते वक्त तबियत खराब हो गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। बताया जा रहा है कि ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था l उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे l जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था l

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके प्रशंसक उनकी जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। पिछले दो दिन से उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था, लेकिन तीसरे दिन उनके शरीर ने रिस्पॉन्ड करना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बात कर राजू का हाल जाना। पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजू की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन कर कॉमेडियन का हाल जाना है, साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार की पूरी मदद की जाए।

डॉक्टरों के मुताबिक राजू के शरीर का इस तरह से रिस्पॉन्ड करना एक अच्छा संकेत है। राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संदीप के मुताबिक 48 घंटे में पहली बार उन्होंने खुद के अपने पैर मोड़े हैं जो कि एक पॉजिटिव साइन है। देर रात आए एम्स के हेल्थ बुलेटिन में भी राजू की स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक राजू के हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। उनके पीआरओ गर्विंत नारंग के मुताबिक कॉमेडियन का ब्रेन अभी भी काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top