यूपी: योगी सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा का तोहफा मिलने पर रोडवेज बसों में बहनों की भीड़ उमड़ी रही। निशुल्क यात्रा से बहने खुश थी लेकिन बसों में चढ़ने के लिए उनको काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। जैसे-जैसे दिन बीतता गया बस अड्डे पर लोगों के आने का संख्या में भी वृद्धि होती गई।रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा बुधवार की रात 12 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन 18 हजार महिलाओं ने यात्रा की।
बहुत महिलाएं पिंक बस सेवा और जनरथ बसों का इंतजार करती रहीं। यात्रा की मजबूरी में खटारा बसों में सफर करना पड़ा। कुछ रूटों पर बसों की किल्लत भी देखी गई। परिवहन निगम की बसों में 10 अगस्त की रात 12 बजे के बाद बहनों को निशुल्क सफर का तोहफा मिलने लगा। 12 अगस्त रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। गोरखपुर से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और देवरिया के लिए बसों का इंतजार लंबा रहा।
रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं ने मुफ्त यात्रा की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात तक करीब 10 हजार महिलाएं इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुकी थीं। बता दे कि रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी थी l