India

गुरमीत राम रहीम: बेअदबी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए राम रहीम, तीन सितंबर को होगी अगली सुनवाई

गुरमीत राम रहीम: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की शुक्रवार को पंजाब के फरीदकोट सीजेएम की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान इन मामलों में डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। राम रहीम के पेशी साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं के मामले में हुई l

जमानत पर चल रहे सात अन्य डेरा अनुयायी भी अदालत में हाजिर रहे। इसके बाद अदालत ने इन मामलों की सुनवाई तीन सितंबर तक स्थगित कर दी। इन घटनाओं में डेरा प्रमुख समेत सभी आरोपियों को चार्जशीट की कापियां भी सौंपी जा चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं पावन स्वरूप चोरी करने, विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के संबंध में थाना बाजाखाना में क्रमवार एफआईआर नंबर 63, 117 व 128 दर्ज हैं, जिसमें पंजाब पुलिस की एसआईटी जांच के आधार पर डेरा प्रमुख व डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और केस का ट्रायल शुरू हो चुका है।

इन मामलों में अब तक डेरा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पांच बार पेश हो चुके है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डेरा प्रमुख तीनों ही मामलों में आरोपी है, जबकि बाकी के सात डेरा अनुयायियों की तीनों घटनाओं में अलग-अलग भूमिका है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top