Uttar Pradesh

राम मंदिर: आज गोवा के सीएम के नेतृत्व में उनके मंत्री अयोध्या में रामलला के करेंगे दर्शन

राम मंदिर: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घान के बाद देशभर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन को जा रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के राम मंदिर में दर्शन के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में उनकी सरकार के मंत्री भी आज अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आएंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि गोवा सरकार के मंत्री सुबह 10.45 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेंगे। उसके बाद वे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे।

बता दें कि 12 फरवरी को गोवा से यूपी के अयोध्या के लिए पहली स्पेशल आस्था ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन में करीब 2000 रामभक्तों को अयोध्या ले जाया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे और दूसरे सांसदों की उपस्थिति में अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। मुख्यमंत्री सावंत ने इस यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि पूरी गोवा कैबिनेट 15 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर में होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top