Uttar Pradesh

यूपी: कलेक्ट्रेट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर की आत्मदाह की कोशिश

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को अमेठी के बाजार शुकुल थाने की एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने कार्रवाई न होने से कलेक्ट्रेट  पहुंची पीड़िता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। हालांकि जब तक वह माचिस खोजती तब तक वहां पर मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसे बचा लिया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। वहां पर भारी भीड़ लग गई।

कई थानों की पुलिस को कलेक्ट्रेट बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम को सात बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी एकाएक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसकी कान की बाली, गले का मंगलसूत्र व पायल भी छीन लिया।

पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की सूचना उसने थाने पर दी। पुलिस ने उसे दिन भर थाने में बैठाए रखने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कलेक्ट्रेट के अफसरों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। गौरीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी व एसओ महिला थाना ममता रावत ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top