India

पंजाब: मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर चंडीगढ़ पहुंचे रवि किशन, पंजाब सरकार पर साधा निशाना बोले- ‘मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा’

चंडीगढ़: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर अभिनेता व सांसद रवि किशन चंडीगढ़ पहुंचे, उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कई मुद्दों पर पंजाब सरकार को घेरा। रवि किशन ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के निकम्मेपन के कारण हुई है। भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मना रही है। इस अभियान के तहत रविवार शाम को चंडीगढ़ के विकास नगर में जनसभा हुई, जिसमें अभिनेता व सांसद रवि किशन भी पहुंचे थे।

रवि किशन ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है। उन्होंने एक कलाकार होने के नाते सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी और उनकी हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यह हत्या पंजाब सरकार के कारण हुई है। कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के बारे में सिर्फ यही कह सकते हैं कि मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा।

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 में जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, देश तरक्की व विकास की राह पर चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री हर योजना पर सूक्ष्मता व विस्तार से नजर रखते हैं। देश के हर व्यक्ति की खुशहाली का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने जन धन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, आवास योजना, हर घर नल योजना, स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मुफ्त टीकाकरण, मुफ्त अनाज, राम मंदिर निर्माण का कार्य, काशी विश्वनाथ धाम व केदारनाथ धाम का नवीनीकरण, धारा 370 हटाने जैसे कई मुद्दों का श्रेय भी उन्होंने पीएम को दिया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top