ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है, एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहा एक महिला चलती से गिर गई महिला प्लेटफॉर्म पर घिसट रही थी।
प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरी महिला यात्री को आरपीएफ के हेड कांस्टेबल एस मुंडा ने बचाया l यात्री की पहचान 58 वर्षीय महिला सरस्वती के रूप में हुई l
खबरों के मुताबिक, सरस्वती आंध्र प्रदेश के इच्छापुर इलाके की रहने वाली हैं l वह पलासा-कटक मेमू पैसेंजर (18444) ट्रेन से उतरते समय गिर गई, इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल एस मुंडा ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमे में देखा जा सकता है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई है, उसकी साथी महिला ने उसे पकड़ रखा है। वहीं प्लेटफॉर्म पर खड़े पुलिसकर्मी की नजर महिला पर पड़ती है और वह तत्परता दिखाते हुए महिला को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लेते हैं।