रूस और यूक्रन: 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। रूस और यूक्रन के बीच चल रही जंग को आज 34 दिन हो गए हैं। एक महीने से जारी जंग के बीच यूक्रेन में तबाही का ऐसा भयावह मंजर देखने को मिल रहा है कि लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं।
पूरी दुनिया इस युद्ध के चलते यूक्रेन को सपोर्ट करती नजर आ रही है, इन लोगों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारें भी शामिल हैं। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड कहे जाने वाले ऑस्कर में भी देखने को मिला था, जब मशहूर अमेरिकी स्टार शॉन पेन ने ऑस्कर को बायकॉट करने की मांग की थी। उनकी शर्त थी की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आमंत्रित किया जाए।
इन्हीं सितारों की लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री ग्लोबल सिटीजन के कैंपेन ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन ‘ के जरिए यूक्रेन के रेफ्यूजी लोगों के सपोर्ट में उतरी हैं। दुनिया के सभी देशों में बैठे लोगों को यूक्रेन के वासियों से हमदर्दी हो रही है, उनकी पीड़ा को देखकर हर कोई उनकी मदद करना चाहता है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘ग्लोबल सिटिजन’ संस्थान ने यूक्रेन के शरणार्थियों को मदद पहुंचाने के लिए ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन’ कैंपेन शुरू किया है, जिसमें उसने दुनिया भर के लोगों से मदद की मांग की है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “ग्लोबल सिटिजन ने अभी-अभी #standupforukraine कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन के लोगों की मदद करना है। मानवीय सहायता के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अप्रैल को जस्टिन ट्रूडो और वनड लेयेन प्लेज सेरेमनी को होस्ट करेंगे।”