रूस-यूक्रेन जंग: सोवियत संघ के जमाने में कभी मित्र रहे रूस-यूक्रेन ये प्रांत दो देश बनने के बाद एक दूसरे के शत्रु बन गए हैं, कई दिनों के तनाव व आशंकाओं के बाद आखिरकार रूस व यूक्रेन के बीच आज जंग छिड़ ही गई। इस युद्ध ने योरप में महायुद्ध व तीसरे विश्व के हालात पैदा कर दिए हैं। रूस ने भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतारने का एलान किया है तो अमेरिका के नेतृत्व में नाटो भी मैदान संभाल सकता है।
यूक्रेन ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।
1- यूक्रेन की सीमा पश्चिम में यूरोप और पूर्व में रूस से जुड़ी है। 1991 तक यूक्रेन पूर्ववर्ती सोवियत संघ का हिस्सा था।
2- रूस और यूक्रेन के बीच तनाव 2013 से शुरू हुआ। नवंबर 2013 में यूक्रेन के कीव में तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच का विरोध शुरू हुआ, जबकि उन्हें रूस का समर्थन था।