Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी: सपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर, सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गठित किया 18 सदस्यीय दल

समाजवादी पार्टी: सभी पार्टीयों ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक 18 सदस्यीय दल का गठन किया है।

बताया जा रहा है कि सपा 2024 के चुनाव को लेकर गंभीर है। इस मिशन के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।सपा ने अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश और जिला की कार्यकारिणी सहित सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। जिसके बाद पार्टी के कार्यों को संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल का गठन किया गया है।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। समाजवादी पार्टी ने जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास में बड़े नेताओं को अभियान में लगाया है।

Most Popular

To Top