India

दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ी, सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, ये मेट्रों स्टेशन बंद….

दिल्ली: शराब नीति केस में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को सीएम हाउस से गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ईडी अपने दफ्तर ले गई। RML अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। केजरीवाल को आज दोपहर ढाई बजे PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी केजरीवाल की रिमांड की कोशिश करेगी। केजरीवाल की रात ईडी की लॉकअप में कटी।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग की। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है। उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है।

वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top