गाजीपुर: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत पर पर पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विजय लाल यादव ने बधाई दी, इस बीच विजय लाल यादव का आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ इंटरनेट पर वायरल तस्वीर को देखते हुए पार्टी से निष्कासित करने के लिए पत्र लिखा गया है।
सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी से निष्कासित करने की अनुमति मांगी है।रामधारी यादव ने बताया है कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत पर विजय लाल यादव ने उनसे मिलकर बधाई दी थी। इससे सपा के कार्यकर्ता बेहद आहत हैं। वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय लाल यादव निरहुआ के चचेरे भाई हैं।
आपको बता दे कि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर कार गुरुवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो, जिन्हें लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलाें में चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसमें विजय लाल यादव भी घायल हो गए हैं। लखनऊ स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
