Uttar Pradesh

बलिया: बलिया जिले में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका के भाई ने प्रेमी की बहन को तलवार से काट डाला, माता-पिता पर भी हमला

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के भाई ने एक अन्य आरोपी संग प्रेमी की ममेरी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं, प्रेमी के माता-पिता पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी नूर आलम का पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने बीते जुलाई माह में कोर्ट मैरिज भी की थी। नूर आलम की ममेरी बहन अरमाना उसी के साथ रहती थी। अरमाना का अपने पति से तलाक हो चुका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अरमाना ने चार-पांच दिन पहले उसे थप्पड़ मार दिया था और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इससे आरोपी दिलशाद खुन्नस खाए हुए था। उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अरमाना की हत्या करने का प्लान बनाया। दोनों शनिवार देर नूर आलम के घर पहुंच गए। अरमाना की गला काटकर हत्या कर दी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नूर आलम के माता-पिता को भी तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने घायल माता-पिता को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी दिलशाद उर्फ सोनू अपने चचेरे भाई के साथ रात में ही कोतवाली में सरेंडर कर दिया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top