Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: सीएम योगी ने दिए निर्देश, आज 6200 गोशालाओं में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, लखनऊ में दोनों उपमुख्यमंत्री करेंगे पूजा अर्चना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: इस जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की सभी गौशालाओं में कृष्णोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है l प्रदेश की 6200 गोशालाओं में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। इन आयोजनों में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सीएम ने पहली बार जन्माष्टमी का उत्सव इन गोशालाओं में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि इसके जरिए प्रदेश के लोग गो सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें। सीएम के निर्देश के बाद जन्माष्टमी मनाने की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई गोशालाओं में झांकी बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। साथ ही सभी गोशालाओं में रंग-रोगन और साफ सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।

श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मौजूद लोग भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गाय को गुड़ खिलाने के साथ सेवा भी करेंगे ताकि आम जनमानस तक गो सेवा का संदेश पहुंच सके। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जन्माष्टमी पर बरेली की गोशाला में पूजा अर्चना करेंगे, जबकि सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक लखनऊ की गोशाला में होने वाले उत्सव का हिस्सा बनेंगे। मुरादाबाद की गोशाला में मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top