Maharajganj

महाराजगंज: धुव्रनारायण महाविद्यालय हरिहरपुर मे छात्र/छात्राओ मे वितरित किया गया स्मार्ट फोन

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना डीजी शक्ति के तहत अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी से जोड़ने के उद्देश्य से   टेबलेट / स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम मंगलवार को ध्रुव नारायण महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हरिहरपुर में आयोजित किया गया। इसमें b.a. तृतीय वर्ष एवं अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन / टेबलेट वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठौरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम और गुप्ता व विशिष्ट अतिथि हरिहरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक डॉ आशीष मिश्रा ने किया।अतिथि ने कहा कि यह योजना छात्र / छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्मार्ट फोन / टैबलेट पाकर छात्र छात्राए डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपने आप को शिक्षा के क्षेत्र और ऊपर उठने का प्रयास करेंगे।विद्यालय के प्रबंधक डॉ आशीष मिश्र ने कहा कि स्मार्टफोन टेबलेट पाकर बच्चे अपने को भौतिक रूप से शिक्षा प्राप्त करते हुए ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर स्मार्टफोन का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य वीरेंद्र कुमार गिरी, अनिल चौबे, सुजीत कुमार, पल्लवी पटेल, शिवांगी सिंह, ममता, बबीता चौधरी, रागिनी व राधिका आदि उपस्थित रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top