सोनिया गांधी हेल्थ अपडेट: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले करीब 10 दिनों से बीमार हैं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी श्वास नली में गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। कोविड के बाद पिछले दिनों उनकी नाक में खून आया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अहम जानकारियां साझा कीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि सोनिया गांधी अभी भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण और कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के मद्देनजर उनका उपचार चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं।