Uttar Pradesh

यूपी: गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल रेफर

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद की अचानक तबियत खराब होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, खबर आ रही है कि उनको हार्ट अटैक आया है। खबरों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही वो चुनाव-प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच शुक्रवार काजल निषाद चुनाव प्रचार पर निकली थी तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ी। तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर से लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह पर उनके परिजन उन्हें लेकर एंबुलेंस से लखनऊ रवाना हो गए।

सपा के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी ने बताया कि काजल के अस्वस्थ होने की खबर पाकर पार्टी के नेता निजी अस्पताल पहुंच गए। उनका हालचाल लिया। पार्टी के कुछ नेता उनके साथ लखनऊ भी गए हैं। एंबुलेंस में उनके साथ उनके पति हैं। जबकि, दूसरी गाड़ियों से पार्टी के लोग भी साथ में लखनऊ के लिए निकले हैं।

काजल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। लेकिन, फिलहाल में समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा सीट से एक बार फिर काजल निषाद पर दांव लगाया है। काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है।

काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वर्ष 2009 में उन्होंने ‘लापतागंज’ शो में ‘चमेली’ के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘शादी ब्याह’ थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top