कानपुर : कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कार में हुई तोड़फोड़ का मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया गया, सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पाल ने सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत को तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानपुर शहर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण इनको निष्कासित किया गया है। इनमें सचिव केसरवानी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव है। सुकांत शर्मा ब्रिगेड के पूर्व नगर प्रवक्ता, अंकुर पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सचिव रहा है। बाकी दो भी यूथ ब्रिगेड से जुड़े हैं।
अब इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। सपाइयों का कहना है कि गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी और उनके बेटे को भी भाजपा से निकाला जाना चाहिए। भाजपा भी सपा मुखिया अखिलेश यादव जैसी पारदर्शिता दिखाए। घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पाल ने कार्रवाई कर दी है। इसके साथ ही इस मामले में रिपोर्ट हाई कमान को भेजी जाएगी। इस संबंध में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुरंत कार्रवाई कर दी है। जो गलती करेंगे, वे पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे। यह जोश मोदी जी भी दिखाएं। अभी तक गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें भाजपा से निकाला जाए।