लोकसभा उपचुनाव : समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा नेता आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद खुद प्रत्याशी के नाम का एलान किया। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आसिम रजा को मैदान में उतारा है। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा के उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस संबंध में कांग्रेस ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।
यूपी चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए एक बुरा सपना साबित हुए हैं। कांग्रेस 2017 के मुकाबले 2022 में अपने वोट बैंक को बरकरार भी नहीं रख सकी। अब पार्टी की रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की है।
