International

अफगानिस्तान: तालिबान सैन्य प्रशिक्षण के लिए अफगान सेना के जवानों को भारत भेजने की इच्छा व्यक्त की, कही ये बात….

अफगानिस्तान: भारत और अफगानिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश की स्थिति अस्थिर और नाजुक बनी हुई है। अफगानों को भुखमरी और बीमारी के संकट से बचाने के लिए भारत लगातार गेहूं, मेडिकल हेल्प और वैक्सीन की सहायता भेज रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से पहले भारत दशकों से अफगान सहित भूटान, श्रीलंका, तजाकिस्तान, मालदीव, नेपाल एवं वियतनाम आदि 18 मित्र देशों की सेनाओं के युवा अधिकारियों को प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है। अब एक बार फिर से तालिबान अपने सैनिकों को भारत में प्रशिक्षण दिलवाना चाहता है।

तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे और अफगानिस्तान के सर्वशक्तिमान रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने सैन्य प्रशिक्षण के लिए अफगान सेना के जवानों को भारत भेजने की इच्छा व्यक्त की है। मुल्ला याकूब ने कहा है कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के पहले अफगानी सेना के जवानों को भारत यहां बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग देता था। साथ ही भारत अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर विशिष्ट सैन्य प्रशिक्षण भी कराता था, ताकि उनका प्रोफेशनल स्तर ऊंचा उठ सके, लेकिन तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद ये बंद हो गया।

मुल्ला याकूब ने कहा कि एक बार फिर तालिबान भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है। उन्होंने भारत में प्रशिक्षण के लिए दोबारा अपने सैनिकों को भेजने की बात पर कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। भारत-अफगान के बीच संबंध मजबूत हों वे इसके लिए जमीन तैयार करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भारत सहित सभी देशों के साथ मजबूत राजनयिक संबंध स्थापित करना चाहते हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top