Politics

यूपी चुनाव 2022: आवेदन करने वालों की सूची हो रही तैयार, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार को भी चुनाव मैदान में उतार कर नया संदेश देना चाहती सपा

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के  लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है।पिछले दिनों सपा अध्यक्ष ने हरदोई में एलान किया था कि पत्रकारों सहित हर विधा के विशेषज्ञों को पार्टी मौका देगी। भदोही की जनसभा में भी उन्होंने खासतौर से शिक्षकों को मौका देने की बात कही थी। ऐसे में पार्टी के रणनीतिकारों ने इनकी अलग से सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।  समाजवादी पार्टी वकीलों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षक को भी चुनाव मैदान में उतारेगी।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर उनकी सियासी हैसियत का आकलन किया जाएगा। वहीं, जातीय समीकरण में संबंधित क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों से अगर वे ज्यादा सशक्त मिले तो पार्टी उनके नाम पर विचार करेगी।

वर्तमान में सपा के 49 विधायक हैं। इन सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। कुछ जगह विधायक होने के बावजूद पार्टी नेताओं ने आवेदन किया है। इसी तरह पार्टी में शामिल होने वाले कई नेताओं ने अगस्त व सितंबर में अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुमति लेकर आवेदन किया है। ऐसे मे करीब 83 सीटों पर 50 से अधिक आवेदक हैं। इसमें ज्यादातर पूर्वांचल की सीटें हैं। आवेदन करने वालों में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। ये सभी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

सपा इस चुनाव में कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी में है। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि पार्टी डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षकों सहित अन्य लोगों को मैदान में उतार कर नया संदेश देना चाहती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top