International

श्रीलंका: श्रीलंका में आपातकाल लागू, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता के द्वारा किया जा रहा उग्र प्रदर्शन

श्रीलंका संकट: श्रीलंका में हालात इतने नाजुक हैं कि यहां भुखमरी और कुपोषण जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। आर्थिक संकट के बाद राजनीतिक संकट भी काफी गहरा गया है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद श्रीलंका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यहां आपातकाल लागू कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी संसद और पीएम कार्यालय तक पहुंच गए हैं। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं।

श्रीलंका में आर्थिक संकट काफी ज्यादा गहराया हुआ है और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे मे देश की संसद को बता दिया है, कि अब श्रीलंका दिवालिया हो चुका है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति भवन में घुसने के बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे फरार हो चुके हैं और वो मालदीव जा चुके हैं। श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री और संसद सदस्य रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मीडिया संगठनों को सूचित किया कि देश में आपातकाल की स्थिति और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं श्रीलंका के राजनीतिक दलों ने सर्वदलीय सरकार बनाने के प्रयासों को तेज कर दिया है और बाद में दिवालिया राष्ट्र को अराजकता में आगे बढ़ने से रोकने के लिए 20 जुलाई को एक नए राष्ट्रपति का चुनाव किया जाएगा।

दरअसल, श्रीलंका की वायु सेना ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ मालदीव रवाना हो गए। श्रीलंका की वायु सेना ने राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए आज तड़के एक विमान उपलब्ध कराया। श्रीलंका से भागने के बाद राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे दर-दर भटकने को मजबूर हैं। खबर मिली है कि वे आज मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस 👇👇 लिंक पर जाएँ…

https://erranewsindia.com/crisis-hit-sri-lankan-president-gotabaya-rajapaksa-fled-the-country-and-arrived-in-maldives-before-the-announcement-of-sri-lankan-resignation/

Most Popular

To Top