पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी के नेता जय प्रकाश मजूमदार विरोधी बयानबाजी की वजह से भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। मजूमदार पर भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।
आज भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी की सदस्यता लेते वक्त सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। उन्हें टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने पार्टी का झंडा सौंपा। वहीं पार्टी में शामिल होने पर बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।
बता दें कि बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पार्टी के अंदर के नेता ही हाईकमान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनावों में पहली बार 77 सीटें जीतने वाली भाजपा को निकाय चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी ने जलवा बरकरार रखते हुए 108 में से 102 सीटों पर विजय प्राप्त की।