India

तमिलनाडु: तमिलनाडु के एक बाल गृह में फूड प्वाइजनिंग का कहर, 3 बच्चों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच मे जुटी

तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुपुर में एक बाल गृह में गुरुवार को फूड प्वाइजनिंग का कहर देखने को मिला, यहाँ एक बाल गृह में  फूड प्वाइजनिंग के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात खाना खाने के बाद कुछ लड़कों को उल्टी और पेचिश होने लगी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ ‘रस्सम’ और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश होने लगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई जिनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच थी जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा और तीन अन्य आईसीयू में भर्ती हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और निराश्रित गृह के संचालकों से पूछताछ कर रही है। इधर तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने कहा कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top