तेलंगाना: तेलंगाना के सीमए के चंद्रशेखर राव के खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने मोर्चा खोल दिया है। वह अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की राह पर चलते हुए बुधवार से रिकॉर्ड 4000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं। 90 विधानसभाओं की इस यात्रा को वह 400 दिन में पूरा करेंगी।
इस दौरान वामुलाकात करेंगी और जमीनी समस्याओं को समझेंगी। इस यात्रा को शुरू करने से पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल के दौरान करीब सात हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इस आरोप के दौरान ही उन्होंने पदयात्रा की भी घोषणा की थी।
वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के शासनकाल में दलितों पर 800 प्रतिशत तक हमले बढ़ गए और शराब बिक्री में 300 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। इस कारण महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य सिर्फ समस्याओं को सुनना और समझना नहीं है। बल्कि लोगों के बीच रहकर समस्याओं का समाधान भी खोजना है।
