India

केंद्र सरकार: नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के सीएम ने 31 मई को हिमाचल आने का दिया न्योता

न्योता: बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 31 मई को हिमाचल आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी से हिमाचल प्रदेश के कई प्रोजक्ट में चल रही प्रगति पर बात हुई, हमारे कुछ प्रोजेक्ट उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पूरे हो गए हैं तो हमने प्रधानमंत्री जी को हिमाचल प्रदेश आने के लिए निमंत्रण दिया है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि वे इस पर विचार करेंगे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से भी भेंट की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि एम्स बिलासपुर का कार्य इस वर्ष जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा और प्रदेश सरकार इसे जनता को समर्पित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों का सुदृढ़ नेटवर्क है तथा एम्स के आरंभ होने से यह वर्तमान स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के क्षेत्र में एक और मील पत्थर सिद्ध होगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top