महाराष्ट्र: महाराष्ट्र मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार प्रसिद्ध दगदूशेठ गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पुणे पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने परिसर के बाहर से ही भगवान के दर्शन किए, और शरद पवार के मंदिर के अंदर न जाकर बाहर से ही लौट जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
विपक्षी दलों से लेकर कई लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि शरद पवार ने नॉनवेज खाया हुआ था, इसलिए वे मंदिर के अंदर नहीं गए और बाहर से ही दर्शन किए। दरअसल, पुणे के दगडूशेठ मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय विवाद है। इस जमीन को मंदिर ट्रस्ट को सौंपे जाने की मांग हो रही है।
ऐसे में एनसीपी नेता शरद पवार जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं किया और बाहर से ही दर्शन करके वापस चले गए। इसके बाद उनके मंदिर के अंदर न जाने पर कई तरह के सवाल खड़ हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा, बाहर से दर्शन करने में बुरा क्या है। इस तरह के सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं? अगर वह दर्शन करने जाते हैं, तो सवाल पूछे जाते हैं और अगर नहीं तो उन्हें नास्तिक कहा जाता है।