महाराजगंज: महिला थाना जनपद महराजगंज मे संचालित /आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र पर बिछड़े परिवारों को पुनः मिलाया गया । आपसी मतभेद व मनमुटाव की वजह से आवेदिका- उषा देवी पत्नी विवेक निवासी ग्राम मर्जादपुर, थाना परसा मलिक, जनपद महाराजगंज, को संवाद परामर्श के द्वारा आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर पुनः एक साथ रहने को राजी कराया गया । उक्त जोड़े ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई । परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़े को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया।
*परिवार परामर्श केन्द्र मे उ0नि0 रंजना ओझा प्रभारी महिला थाना, हे0का0 उमा देवी, का0 सत्यवती सिंह आदि मौजूद रहे।*