Bollywood

बॉलीवुड: कॉमेडियन भारती सिंह व हर्ष लिबांचिया के बेटे का हैरी पॉटर लुक हुआ वायरल, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुये सुपर हैप्पी, कह दी ये बात….

कॉमेडियन भारती सिंह: कुछ महीने पहले ही मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया माता-पिता बने हैं, भारती ने हाल ही में फैंस के साथ अपने बेटे की झलक साझा की थी। अपनी शादी के पांच साल बाद यानी इसी साल तीन अप्रैल को दोनों ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया। बेटे के जन्म के कुछ समय बाद कपल ने फैंस के साथ अपने बेटे की तस्वीरें साझा की थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं अपने बेटे की तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था। इन दिनों वह अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं। इस बीच अब कॉमेडियन ने हाल ही में अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में उनका बेटा हैरी पॉटर के लुक में नजर आ रहा है। भारती सिंह का बेटा लक्ष्य हैरी पॉटर बना हुआ है। हैरी बने लक्ष्य इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में नन्हे लक्ष्य के सिर पर भूरे रंग की टोपी, काले रंग का राउंड फ्रेम वाला चश्मा और हाथ में छड़ी लिए बेहद प्यारे अंदाज में सोते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लाखों लोगों ने रिएक्शन दिया है। लक्ष्य की इन तस्वीरों को देख फैंस इस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।   उन्होने अपने बेटे गोला का दीदार कराकर फैंस को सुपर हैप्पी कर दिया है। भारती और हर्ष के बेटे की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Most Popular

To Top