महराजगंज: महराजगंज 25 जून 2024 , जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद महराजगंज की बैठक जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (शासी निकाय) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक में क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा जिले में पर्यटन एवं संस्कृति के विकास से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आदेशित किया कि मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के सापेक्ष संबंधित एसडीएम से भूमि की रिपोर्ट/स्थिति प्राप्त कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जिलाधिकारी महोदय ने अगली बैठक दिनाँक: 02-07-24 दिन मंगलवार को बुलाने हेतु क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया।

इस अवसर पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम (न्यायिक) मदन मोहन वर्मा , वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य एवं पूर्व न0पा0प0 अध्यक्ष मा0 कृष्णगोपाल जायसवाल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।