विंध्याचल: तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार की शाम को मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ वाराणसी आएं। मॉरिशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ की अगवानी में बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर मृदुला जायसवाल और जनप्रतिनिधि बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की पत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ की माता सरोजिनी जगन्नाथ भी आई हुई थी l
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की पत्नी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ की माता सरोजिनी जगन्नाथ बुधवार दोपहर विंध्याचल पहुंचे थे । दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर यहां आकर मेरा जीवन धन्य हो गया। इस मौके पर वो काफी प्रसन्न नजर आयीं।
सरोजिनी जगन्नाथ कुछ अन्य लोगों के साथ दोपहर 12 विंध्य धाम पहुंचीं। अष्टभुजा डाक बंगले पर कुछ देर रुकने के पश्चात मां विंध्यवासिनी की दोपहर में होने वाली राजश्री आरती में सम्मिलित हुईं। झांकी पर खड़े होकर मां विंध्यवासिनी के राजश्री आरती का दर्शन किया। इसके बाद कपाट खुलने पर गर्भगृह में पहुंचीं और विधिविधान से पूजन अर्चन किया।
दर्शन-पूजन के पश्चात सरोजिनी जगन्नाथ ने कहा कि भारत और मॉरिशस की सभ्यता एक जैसी है। दोनों देशों में कोई फर्क नहीं है। आगे कहा कि उनके लिए यह विशेष दिन है। कहा कि अपने जन्मदिन पर दर्शन-पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंची। यहां आने का मौका मिला है यह उनकी किस्मत है।कहा कि आज यहां आई हूं यह मेरे लिए यादगार क्षण है। यहां आकर मेरा जीवन धन्य हो गया।
अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं…
