महाराजगंज: गुरुवार को फरेंदा पुलिस- आबकारी विभाग की टीम के साथ नागेशरापुर गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी किया था। इस दौरान कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हत्या की नीयत से फायरिंग किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पुलिस व आबकारी विभाग ने उच्चाधिकारियों को सूचना के बाद गांव में छापेमारी किया था। इस दौरान गांव में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण चल रहा था।
पुलिस टीम को देखते हुए कारोबारियों ने हत्या के नियत से तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग किया था। किसी तरह पुलिस ने अपनी जान बचाई थी। इस दौरान पुलिस ने 20 पतीला, 10 बोतल लहन, 10 भट्टी, 500 लीटर शराब बरामद किया था। पुलिस की तहरीर पर नगेशरापुर निवासी माया देवी, अनिल, आकाश, हरिश्चंद्र, इंदल, गोरख, संजय पुशई, राकेश पर 307 व 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।