Uttar Pradesh

लंपी वायरस: लंपी रोग के नियंत्रण एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर, आज से टीम-9 स्थिति के आकलन के लिए उतरेगी लंपी प्रभावित सात मंडलों में

लंपी वायरस: पशुओं को मौत की नींद सुलाने वाला ‘लंपी वायरस’ देशभर में पांव पसार रहा है, इस बीमारी से कई राज्यों में हड़कंप मच गया है l यह वायरस गुजरात मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दहशत मचाया हुआ है l उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने लंपी रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किये जाने के लिए टीम-9 का गठन किया है। ताकि यहां की स्थिति का सही तरह से आकलन किया जा सके। साथ ही इन मंडलों में तेजी से काम शुरू कर इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

साथ ही लंपी प्रभावित 7 मंडलों में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अभियान चलाने को कहा है। लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाएगा कि किस मंडल की स्थिति कैसी है और इसकी सूचना शासन को प्रेषित की जाएगी। इस अभियान में लंपी के प्रसार को पूरी तरह से रोकने की कवायद की जाएगी।

29 अगस्त से 03 सितंबर तक लंपी प्रभावित सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी छह दिवसीय अभियान चलाने को कहा है। सभी मंडलों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो सोमवार से मंडलों में काम शुरू कर देंगे। इन मंडलों को लेकर विभाग इतना गंभीर है कि इन मंडलों के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। नोडल अधिकारियों को भी इन मंडलों में ही रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं

17.50 लाख वैक्सीन की भी व्यवस्था की जा रही है जिसका अभियान तेज करने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों के कंधों पर होगी। हरियाणा की सीमा से सटे होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस रोग के फैलने का खतरा ज्यादा है। ऐसे में वहां चिकित्सकों के साथ पैरावेट्स और गो-सेवकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top