Uttar Pradesh

यूपी: टावर पर चढ़ा युवक भूमि विवाद का मामला न सुलझाए जाने पर कूदने की देता रहा धमकी, प्रशासन के समझाने पर भी अड़ा रहा शख्स

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से एक युवक की ऐसी हरकत सामने आई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान युवक सोमवार की भोर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ा युवक भूमि विवाद का मामला न सुलझाए जाने पर कूदने की धमकी देता रहा। लोगों ने उसे समझाबुझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन अपनी जिद पर अड़ा रहा।

युवक का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में उसे पुलिस-प्रशासन से न्याय नहीं मिला। दबंगों ने उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया। जबरन पक्के मकान का निर्माण कराने लगे। शिकायत करने पर जांच के नाम पर पुलिस और तहसीलकर्मी दौड़ाते रहे। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कोई मदद नहीं की। इससे मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गौरीशुक्ल निवासी जितेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव सोमवार की भोर में करीब चार बजे मोबाइल टावर के पास पहुंचा। इधर-उधर टहलने के बाद वह अचानक टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसने टावर से कूदने की धमकी दी तो लोगों ने पुलिस बुला ली।

पुलिसकर्मी भी उसे समझाबुझाकर टावर से उतारने की कोशिश में लगे रहे। टावर पर चढ़ा जितेंद्र बार-बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक पक्ष अपना पक्का निर्माण करा रहा है। इसकी शिकायत करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। बल्कि उल्टे ही उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। जबकि दूसरा पक्ष निर्माणस्थल को अपना बताकर काम करा रहा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top