Maharajganj

24 घंटे में चोरी का खुलासा, जेवरात व नकदी समेत शातिर गिरफ्तार

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में 10 फरवरी को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएसएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त युसुफ अली पुत्र वकील, निवासी ग्राम करमहा थाना कोतवाली, उम्र करीब 21 वर्ष को गुरुवार तड़के करीब 2:16 बजे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के कब्जे से पीली धातु के तीन जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाली, एक मंगलसूत्र मय डोरी व लॉकेट, एक नथिया मय चैन, पांच अंगूठियां, एक लॉकेट, दो नाक की कील, दो गले की चेन मय लॉकेट, दो जोड़ी कान के टॉप्स मय लटकन तथा सफेद धातु के 12 जोड़ी पायल, एक जोड़ी पाजेब, 34 जोड़ी बिछिया, दो चांदी के सिक्के, बोट कंपनी की एक स्मार्ट वॉच, दो पेन ड्राइव (छल्ला सहित) और 12 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशुन यादव, महिला उपनिरीक्षक निहारिका रंजन, हेड कांस्टेबल प्रमोद गौड़, हेड कांस्टेबल बबलू गौड़ व हेड कांस्टेबल अनूप यादव शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top