Maharajganj

महाराजगंज: थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

महाराजगंज: भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए  प्रभारी निरीक्षक सोनौली मनोज कुमार राय के नेतृत्व मे गठित टीम तथा एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विगत कुछ दिनो से अन्तराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गाढाबन्दी /नाकाबन्दी की जा रही थी जिसके फलस्वरूप कल दिनांक 24.05.2022 को  भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलर न0- 517/1 से 50 मीटर अन्दर भारतीय सीमा में स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम राजापुरी पुत्र मोहनलाल पुरी निवासी वार्ड न0- 12 घनश्यामनगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज बताया तथा भागने का कारण अपने पास अवैध नशीली दवाये होना बताया । जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में उसके अतिरिक्त 1-शैलेश तिवारी पुत्र श्री कृष्ण नरायण तिवारी निवासी घनश्यामनगर कस्बा नौतनवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज एवं 2- उपेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बडिहारी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज भी सम्मिलित है । अभियुक्त से की गयी पूछताछ के आधार पर क्रमश:  शैलेश तिवारी एवं उपेन्द्र सिंह के घरो पर दबिश देकर तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से भी भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाए बरामद हुई । जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 60/2022 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट व 201 भादवि0 थाना सोनौली जनपद महराजगंज पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1- राजापुरी पुत्र मोहनलाल पुरी निवासी वार्ड न0- 12 घनश्यामनगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।
2- शैलेश तिवारी पुत्र श्री कृष्ण नरायण तिवारी निवासी वार्ड न0- 23 लोहिया नगर कस्बा नौतनवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज ।
3- उपेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बडिहारी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज ।
*पूछताछ विवरण-* दिनांक 24.05.2022 को अभियुक्त राजापुरी पुत्र मोहनलाल पुरी निवासी वार्ड न0- 12 घनश्यामनगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज को भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलर न0- 517/1 से 50 मीटर अन्दर भारतीय सीमा में 40 अदद 100 एमएल का ओनरेक्स सिरप स्कूटी से नेपाल ले जाते समय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया जिसने पूछताछ मे बताया कि वह शैलेश तिवारी पुत्र श्री कृष्ण नरायण तिवारी निवासी घनश्यामनगर कस्बा नौतनवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के घर से नशीली दवाईयाँ खरीद कर नेपाल ले जाकर नशा करने वाले लड़को को मँहगे दामो पर बेचते है तथा ये नशीली दवायें हम  शैलेश तिवारी से खरीदते है जो खुद भी नशीली दवाओं का कारोबार करते है तथा पूछताछ के आधार पर की गयी अग्रीम कार्यवाही में शैलेश तिवारी को  गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से भी अवैध नशीली दवायें बरामद हुई । शैलेश तिवारी उपरोक्त ने इस अवैध कारोबार में उपेन्द्र सिंह को भी सलिप्त होना बताया जिनके कब्जे से भी बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं बरामद की गयी । उपरोक्त तीनो अभियुक्तगण ने यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा विगत कुछ वर्षो से अवैध नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है जिसके माध्यम से प्राप्त धन से अपना जीवन यापन एवं शौक पूरे किया जाते है । अभियुक्तगण द्वारा यह बताया गया कि नशे का सेवन करने वाले लोगो के सम्पर्क मे रहते है तथा सांकेतिक तरीके से दवाओं का लेन देन करते है ।

*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास –*
1-अभियुक्त राजापुरी-
1- मु0अ0स0 0035/2022 धारा 354,427,452,506 भा0द0वि0 थाना सोनौली  ।
2- मु0अ0स0 339/2014 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना सोनौली
3- मु0अ0स0 453/2014 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।
4- मु0अ0स0 60/2022  अन्तर्गत धारा 8/21/22 एक्ट व 201 भादवि0 थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।

2- उपेन्द्र सिंह-
1-मु0अ0स0 200/2018 धारा 323, 504,506 भादवि0 थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज  ।
2-मु0अ0स0 1023/2006 धारा 419,420,489,489ग भादवि0 थाना सोनौली महराजगंज।
3- मु0अ0स0 60/2022 अन्तर्गत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट व 201 भादवि0 थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।

3-शैलेश तिवारी-
1- मु0अ0स0 60/2022  अन्तर्गत धारा 8/21/22 एक्ट व 201 भादवि0 थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।
*बरामदगी का विवरण –*
1-Cerejack injection 02 ML का 1125 एम्पुल
2-निट्रावेट – 10 टैबलेट 6300
3-टैबिन इंन्जेक्शन 01 एमएल का 50 एम्पुल
4- एसियालामा  0.5 टैब्लेट 43800 पीस
5- फेनार्गन इन्जेक्शन 02 एमएल का 290 पीस
6- डाइजापाम रैपर 171 ब्लिस्टर
7- फेनार्गन रैपर 167 ब्लिस्टर
8- सिरप ओनरेक्स 100 एमएल 90 पीस
9- एक अदद मोबाइल Android MI ,
10- एक अदद स्कूटी संख्या UP56AA1130
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1-मनोज कुमार राय प्र0नि0
2- ड्रग इन्सपेक्टर शिव कुमार नायक
3-उ0नि0 रामचरन सरोज चौ0प्र0 कस्बा सोनौली
4-का0 प्रदीप प्रजापति
5-का0 नवनीत कुमार
6-का0चालक केसरी सिंह
7-उ0नि0 अभिषेक सिंह (थानाध्यक्ष कोल्हुई) मय पुलिस हमराह
*गिरफ्तार करने वाली एसएसबी टीम का विवरण-*
1-एसी श्री ललित मोहन डोभाल
2-आ0 समान्य रिंकू कुमार गिरी
3-आ0 सामान्य सिपाही लाल मौर्य।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top