India

दिल्ली: दिल्ली में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार अपने ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में शुरू करेगी वैक्सीनेशन सेंटर

सहूलियत: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए डोर-टू-डोर अभियान के बाद दिल्ली में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने की दिशा में केजरीवाल सरकार अपने ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने जा रही है l इसके लिए सभी मोहल्ला क्लीनिक में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जहाँ लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी l इसके लिए सभी मोहल्ला क्लीनिकों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, इससे कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा और लोगों को सहूलियत से बूस्टर खुराक मिल सकेंगी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के सभी पात्र लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई गई है। दिल्ली में मिशन मोड में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इससे दिल्ली के अधिकतर लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके बड़ी आबादी को कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती खुराक दिया जाना है।

आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों में वैक्सीनेशन सेंटर के शुरू होने से एहतियाती खुराक देने और पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक मोहल्ला क्लीनिक में एक प्रशिक्षित हेल्थकेयर वर्कर नियुक्त किया जाएगा। लाभार्थियों की काउंसलिंग और क्लिनिक में कोरोना वैक्सीनेशन संबंधी दिशानिर्देशों के पालन के लिए एक कर्मी को तैनात किया जाएगा।

मोहल्ला क्लीनिकों में वैक्सीनेशन सेंटर के शुरू होने पर उन्हें को-विन पर अपलोड कर दिया जाएगा ताकि घर बैठे स्लॉट की बुकिंग की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने और मोहल्ला क्लीनिंकों में वैक्सीनेशन  सेंटर को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top