Maharajganj

महाराजगंज: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु सीएचसी मिठौरा में हुई समीक्षा बैठक, खराब प्रदर्शन करने वाली एएनएम को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, अगले माह में रिपोर्ट खराब आने पर होगी कड़ी कार्यवाही

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगदौर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठौरा में अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में एएनएम व आशा बहुओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई । जिसमें संस्थागत प्रसव की घटती संख्या को लेकर क्षेत्र के समस्त एएनएम सेंटर से संबंधित एएनएम तथा आशा बहुओं से गहन पूछताछ की गयी। साथ ही जिस केन्द्र पर संस्थागत प्रसव की संख्या कम रही है । उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । जिसका दो दिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही  बैठक के दौरान यह भी स्पष्ट कहा गया कि यदि अगले माह में रिपोर्ट ठीक नहीं रहा तो विभागीय तौर पर कड़ी कार्यवाही होनी तय है ।

इस सम्बन्ध सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार एवं बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह जिले स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में होने वाली स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव की संख्या में आयी कमी को लेकर सीएचसी पर उसकी समीक्षा बैठक करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था । जिसके क्रम में बैठक के दौरान पता चला कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021 में अप्रैल माह में जो संस्थागत प्रसव की संख्या 253 थी । वह 2022 में अप्रैल माह में घटकर  163 हो गयी । ऐसे में प्रसव की संख्या 90 कम हो गयी ।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति में सभी संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें चिंजू सिंह एएनएम सेंटर पनेवा-पनेई, पुनीता पटेल बौलिया राजा, विनीता शंकर सिंदुरिया, सरिता राय मिठौरा, नीलम यादव सेखुई, कुसुम देवी करौता, किरन यादव एवं चन्द्रकला चतुर्वेदी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौक शामिल हैं । उन्होंने बताया कि यदि अग्रिम माह में संस्थागत प्रसव की रिपोर्ट में गुणात्मक सुधार नहीं हुआ तो संबंधित एएनएम व आशा बहू के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही होनी तय है । साथ ही इसकी रिपोर्ट जिले स्तर पर भेज दी जाएगी।

इस बैठक के दौरान डॉक्टर श्याम बाबू, डॉक्टर शमशुल अफाक सिद्दीकी, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top