Today Gold Silver Rate : उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग- अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।
आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
शुक्रवार को यानि आज एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव बढ़ गया। आज सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी तेज हुई है। चांदी की कीमत में मामूली 0.03 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का ताजा भाव बढ़कर होकर 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
यहां जाने अपने शहर में सोने- चांदी की कीमतें
आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।