भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 18वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोडों न्याय यात्रा इस समय बिहार में है। राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल की यह यात्रा इससे पहले 25 जनवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बंगाल पहुंची थी।
बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुधवार को कटिहार में राहुल गांधी ने पदयात्रा की। इसी बीच राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान राहुल गांधी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वो इस घटना में बाल बाल बचे। राहुल गांधी कार से निकले बस में बैठ गए। और प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला।
हालांकि, इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव होने का दावा किया था। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘शायद भीड़ में किसी ने पीछे से पत्थरबाजी की। पुलिस बल इसकी जांच कर रही है। नजरअंदाज करने से बहुत कुछ हो सकता है। यह एक छोटी घटना है, लेकिन इसमें कुछ भी हो सकता था।’
हालांकि, बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि अचानक ब्रेक लगाने से सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया। जननायक राहुल गांधी जी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।’ कांग्रेस ने आगे कहा कि जनता राहुल के साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है। हालांकि, इस हादसे के बाद राहुल की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें कार ने बाहर निकालकर बस में बैठाया गया।
बता दें कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया था। इसके बाद दो दिन के विराम के दौरान गांधी नयी दिल्ली लौट गए थे। यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश किया और मुर्शिदाबाद से गुजरने के बाद एक फरवरी को इस राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।