देश में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। शुक्रवार को घर-घर में भगवान गणेश जी विराजेंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी महापर्व शुक्रवार को देश में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो भक्तों के लिए अति मंगलकारी होगा। बता दें कि इस बार इस त्योहार पर 6 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो व्यापारियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। यानी शुक्रवार को छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे।
