India

गणतंत्र दिवस: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में यातायात प्रतिबंधों को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। फिलहाल राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

26 जनवरी की परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से प्रारंभ होगी और लाल किला मैदान पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट पर 9.30 बजे इससे संबंधित कार्यक्रम होगा। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत यातायात की व्यवस्था और प्रतिबंध रहेंगे। उधर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रों की सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हो चुकी हैं।

जानिए किन मार्गों पर यातायात का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित……

1- 26 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमित नहीं होगी। परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को मुड़ने की अनुमित दी जाएगी।

2- रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी, 2024 को 22.00 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमित नहीं होगी।

3- विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर 25 जनवरी, 2024 को 18.00 बजे से परेड की समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

4- सी-हेक्सागन-इंडिया गेट 26 जनवरी, 2024 को 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद रहेगा।


गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं। पूरे शहर में 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई। सघन तलाशी लेने के बाद केवल उन्हीं वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी गई, जिन्हें बहुत जरूरी काम था। सभी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

सड़क के उपोयगकर्ताओं से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अपनी सुविधा के लिए पहले ही अपनी यात्रा की योजना बना लें और 9.30 बजे से 13.00 बजे तक परेड मार्ग पर जाने से बचें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top