India

बिहार: बिहार में हुआ दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को तेज रफ्तार मे आ रही स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत

बिहार: शुक्रवार सुबह-सुबह बिहार के आरा जिले में  दर्दनाक हादसा हो गया।  यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जिससे गाँव में सन्नाट पसरा हुआ है, बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

खबर के मुताबिक, यह घटना आरा के भोजपुर की है। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं।

इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top