Uttar Pradesh

यूपी: उन्नाव मे तेज बारिश से गिरा कच्चा घर, तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत, एसडीएम बोले-पीड़ित परिवार की होगी हर संभव सहायता

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से कच्चे मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। यूपी के उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने मृतकों के माता, पिता को ढांढस बंधाया और सहायता की बात कही है।

बता दें कि गुरुवार रात कांथा में लगभग 1:30 बजे ज्ञान प्रकाश रैदास का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे उसके नीचे सो रहे सगे भाई-बहन अंकित (20), उन्नति (6) और अंकुश (4) की दबकर मौत हो गई।

घटना के समय अंकित के साथ लेटी मां कांति छत से पानी का रिसाव होने पर किसी पड़ोसी के घर के बाहर स्थान तलाशने निकली थी। कांति के बाहर निकलते ही कच्चा मकान गिर गया और तीनों बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिता ज्ञान प्रकाश घर पर नही थे वह एक रिश्तेदार के निधन की सूचना पर लखनऊ जिले के हरौनी गांव गए थे।

एसडीएम अजीत जायसवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए पक्का घर बनवाया जाएगा। घर बनने तक परिवार को आश्रय और खाना उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति बच्चे के हिसाब से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान सुनील लोधी की सूचना एसडीएम अजीत जायसवाल, सीओ विक्रमाजीत सिंह और एसओ सुरेश सिंह सहित क्षेत्रीय कानून गो और लेखपाल भी मौके पर पहुंच परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top