India

श्रद्धांजलि: कोरोना की चपेट में आने से अभिनेता व DMDK के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का निधन

श्रद्धांजलि: भारत मे कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु में डीएमडीके (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) के संस्थापक-नेता और लोकप्रिय तमिल एक्टर विजयकांत का कोरोना की चपेट में आने के बाद गुरुवार (28 दिसंबर) को चेन्नई में निधन हो गया।

71 साल की उम्र में उन्होंने हं सबको अलविदा कह दिया। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की याकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था।

मुख्यमंत्री एमके स्टैलेन चेन्नई में डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजयकांत को अंतिम विदाई दी जाएगी।

विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। कैप्टन’ के नाम से मशहूर विजयकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार थे। विजयकांत की फिल्मी करियर जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। ‘नरसिंहा’, ‘कैप्टन प्रभाकरण’, ‘धर्म चक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top