Health-Lifestyle

विभिन्न बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाता है त्रिफला का इस्तेमाल, जानें इसके अनोखे फायदे

कई बार बीमारी मे दवा नहीं बल्कि घर मे रखी कुछ चीजे ही काम आती हैं जैसे- त्रिफला जो हमारे सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। यह शायद सबके घरो मे रहता हैं। वर्षों से त्रिफला का इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाता रहा है। त्रिफला को आंवला, बहेड़ा और हरड़ को एक समान मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पाचन तंत्र से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तक के लिए बेहद फायदेमंद है।

आयुर्वेद में त्रिफला को हर मर्ज की दवा बताया गया है। यह मोटापे से लेकर आंखों तक के रोग के लिए फायदेमंद है। त्रिफला का शाब्दिक अर्थ है तीन फल। इसे तीन फलों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का सबसे उत्तम उपाय है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर पिएं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top