महराजगंज, थाना ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम ठूठीबारी, आदर्श नगर मोहल्ले से 06 अक्टूबर को दो नाबालिग बच्चे अर्पण गुप्ता (9 वर्ष) और अथर्व गुप्ता (5 वर्ष) अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा थाना ठूठीबारी में दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तेजी से खोजबीन अभियान चलाया। टीम के अथक प्रयासों से दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम और पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि पुलिस की जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

