बॉलीवुड: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है। आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सलमान के मुंबई मे बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई।गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
मुंबई पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया हुआ है। पुलिस का कहाना है कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, लेकिन उनका गैंग बाहर है और गोल्डी बराड़ भी बाहर है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि इसी गैंग ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवाई है। इस मामले के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
बता दें कि जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।