International

यूक्रेन-रूस : जो बाइडन, मार्क जुकरबर्ग नहीं जा पाएंगे रूस, जानें 963 हस्तियों की सूची में और कौन-कौन शामिल, सूची में अधिकारी, सांसद भी शामिल

यूक्रेन-रूस : रूस-यूक्रेन युद्ध में वाशिंगटन और मॉस्को के बीच खिचातानी बढ़ती जा रही हैं। दोनों देश एक दूसरे के प्रमुख लोगों को अपने देश में प्रवेश या व्यवसाय करने पर बैन लगा रहे हैं। रूस पर लगाम लगाने के लिए तमाम बड़े देशों ने कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए लेकिन रूस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिर रूस ने कई देशों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए। शनिवार को रूस ने अमेरिका के करीब एक हजार लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया। रूस ने 963 प्रमुख अमेरिकियों की एक सूची जारी की है इस सूची में जिनका नाम है वह लोग रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन आदि शामिल हैं। अमेरिका ने युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हुए रूस के कुछ प्रभावी लोगों पर प्रतिबंध लगाए थें, इसके जबाव में रूस ने भी अमेरिका के प्रभावी लोगों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर सूची में नाम वालों में अमेरिकी सरकार के अधिकारी, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। वहीं रूस ने पहले भी एक सूची जारी करके कई अमेरिकी लोगों को पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इनमें जो बाइडन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और मार्क जुकरबर्ग शामिल थे।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध आवश्यक हैं और इसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक ‘विश्व व्यवस्था’ लागू करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा कि मास्को ईमानदार बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहता है। अमेरिका के लोगों और अधिकारियों को रूसोफोबिया हो गया है।

यूक्रेन में आक्रामक होने के बाद से, मास्को ने रूस से सैकड़ों एंग्लो-सैक्सन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो सहित 26 और कनाडाई लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिए। फिलहाल यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लगभग तीन महीने होने वाले हैं लेकिन अभी इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top